• गुरु. जुलाई 4th, 2024

सिर्फ भिलाई, दुर्ग की खबरे

भिलाई में महिलाओं के लिए बन रही है 8 करोड़ की गारमेंट फैक्ट्री, दो महीने में होगा काम पूरा

ByNewsBhilai

जून 23, 2024
news bhilai logo

भिलाई: दंतेवाड़ा की तर्ज पर भिलाई के खुर्सीपार में भी महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए एक बड़ी गारमेंट फैक्ट्री बनाई जा रही है। इस फैक्ट्री का निर्माण कार्य शुरू हो चुका था, लेकिन विधानसभा चुनाव के बाद से काम बंद पड़ा हुआ था। अब चुनाव समाप्त होने के बाद, निर्माण कार्य को फिर से गति प्रदान कर दी गई है।

भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव और मेयर नीरज पाल ने शनिवार को फैक्ट्री निर्माण का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि फैक्ट्री की दीवारें तो खड़ी कर दी गई हैं, लेकिन निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा था। इस पर विधायक देवेंद्र यादव ने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा कराएं ताकि शहर की 1000 महिलाओं को रोजगार मिल सके।

अधिकारियों ने बताया कि फैक्ट्री निर्माण के लिए पूर्व राज्य सरकार ने पूरा बजट जारी कर दिया था। इसलिए, बजट की कोई कमी नहीं है। यह फैक्ट्री आईटीआई खुर्सीपार के पास करीब 8 करोड़ रुपये की लागत से बनाई जा रही है।

यह फैक्ट्री बनने के बाद भिलाई की महिलाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। महिलाएं यहां पर काम करके आत्मनिर्भर बन सकेंगी।


Connect With Us

Get the app, follow us on Facebook, or join our Telegram & Whatsapp channel!

error: Content is protected !!