• गुरु. जुलाई 4th, 2024

सिर्फ भिलाई, दुर्ग की खबरे

भिलाई नगर निगम ने 56 भवन स्वामियों पर कुर्की वारंट जारी किया! संपत्तिकर जमा नहीं करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

ByNewsBhilai

जून 20, 2024

भिलाई: नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र के 56 भवन स्वामियों द्वारा लंबे समय से संपत्तिकर जमा नहीं करने पर आयुक्त ने कुर्की वारंट जारी करने का निर्देश दिया है। इन भवन स्वामियों ने नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 174 के तहत जारी नोटिस का भी पालन नहीं किया है।

निगम आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने बताया कि, “शहर के विकास और बेहतर सुविधाओं के लिए नगर निगम को राजस्व की आवश्यकता होती है। संपत्तिकर निगम का मुख्य आय स्रोत है। लेकिन, कुछ भवन स्वामी जानबूझकर टैक्स जमा नहीं कर रहे हैं। ऐसे में, निगम को कड़े कदम उठाने पड़ रहे हैं।”

सूची में शामिल 56 भवन स्वामियों को नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 175 के तहत शक्ति पत्र (कुर्की वारंट) जारी कर 30 जून तक बकाया संपत्तिकर जमा करने का अंतिम मौका दिया गया है। यदि निर्धारित तारीख तक राशि जमा नहीं की जाती है, तो निगम द्वारा इन भवनों पर तालाबंदी की जाएगी।

निगम आयुक्त ने सभी भवन स्वामियों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द अपना बकाया संपत्तिकर जमा करें। अन्यथा, कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

कुर्की वारंट जारी करने के लिए निगम ने धीरज साहू को कुर्की अधिकारी नियुक्त किया है। श्री साहू सभी देनदारों से संपर्क कर 30 जून तक बकाया राशि वसूल करेंगे।

सूची में शामिल हैं ये भवन स्वामी:

  1. विजय जायसवाल/स्व. नंदलाल जायसवाल
  2. मो. अब्बूशहीद/मो.बाकर अशरफी
  3. सुशली मूले/संजय मूले
  4. सी.गर्ग/आई.सी.गर्ग
  5. तुलसी बाई/मधु दलाई
  6. जी.एस.भल्ला/स्व. गुरूचरण सिंह भल्ला
  7. अनुप कुमार/के.एल.बावनसरे
  8. अब्दुल रजाक/मंगल खान
  9. जीतेन्द्र सिंह/दलबीर सिंह
  10. मुबारक निशा/स्व. सिराज खा
  11. कलावती पाण्डेय/स्व. गंगाराम पाण्डेय
  12. खलील अहमद/अब्दुल वहीद
  13. के.ए.खाण्डेकर/स्व. अमृत खाण्डेकर
  14. लखन लाल भारद्वाज/गोपाल प्रसाद
  15. मुकेश अग्रवाल/राधेश्याम अग्रवाल
  16. विजय चैहान/स्व. बल चैहान
  17. हरि चैहान/विश्वनाथ चैहान
  18. ज्योति अग्रवाल/किशोर अग्रवाल
  19. छोटन चैधरी/रामलाल चैधरी
  20. कालीचरण/स्व. भूखन सिंह
  21. राकेश अग्रवाल/प्रभुदयाल अग्रवाल
  22. रमन्ती देवी/भरत सिंह
  23. करूणा सिंह/दिलराज सिंह
  24. कुन्दन शर्मा/स्व. जगन्नाथ
  25. डाॅ. बेनी माघव वेद्य/आशा वैद्य
  26. अवधेश चैहान/जालीम चैहान
  27. गणेश चैहान/स्व. अदालत चैहान
  28. रणजीत सिंह/स्व. अजीत सिंह
  29. रामचन्द्र शर्मा/स्व. प्रयाग शर्मा
  30. संजय चैहान/अदालत चैहान
  31. श्याम कुमारी/रामेश्वर पाण्डे
  32. के. विजयन/केशवन
  33. कौशिल्या देवी/महादेव
  34. पुष्पलता/स्व. भवानी कर
  35. विजय साव/शिवशंकर साव
  36. रामकिशोर ठाकुर/देवचंद
  37. दिलीप कुमार/काशीदास
  38. उम्मुतन निशा/स्व. जान मोहम्मद
  39. वजीर अहमद/अली अखबर
  40. बानो बेगम/युनुश खान
  41. श्रीनिवास मणि त्रिपाठी/रमाकांत मणि त्रिपाठी
  42. परमेश्वरी विधालय
  43. रूपल चैरसिया/संजय चैरसिया
  44. ममता चैरसिया/संतोष चैरसिया
  45. निरंजन कौर/स्व. दर्शन सिंह
  46. रामचन्द्र वर्मा/रामु वर्मा
  47. सिराज अली/अमीर अली
  48. बुधारू/स्व. हीरा लाल वर्मा
  49. खलील भिलाई
  50. उर्मिला देवी सोनी/विश्वानाथ सोनी
  51. राजेन्द्र झा/स्व. टी.झा
  52. अंजू कुशवाहा/रवि कुशवाहा
  53. सुरेश कामड़े/स्व. जगलू कामड़े
  54. संगीता पांडे/संजय पांडे
  55. रश्मि साधू/स्व. पी.आर. साधू
  56. इशरा खान/अब्दुल रजक

Connect With Us

Get the app, follow us on Facebook, or join our Telegram & Whatsapp channel!

error: Content is protected !!