भिलाई: आज सुबह नंदिनी थाना क्षेत्र के नंदिनी बाईपास रोड पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। मॉर्निंग वॉक पर निकले दंपति को खाद से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली ने कुचल दिया। इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पुरुष ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
हादसे की वजह:
यह हादसा उस समय हुआ जब आशा स्टूडियो के संचालक निमंत साहू अपनी पत्नी प्रीति साहू और नाती के साथ सड़क किनारे टहल रहे थे। इसी दौरान, खाद से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली उनके सामने से गुजर रही थी। तभी अचानक ट्रैक्टर और ट्रॉली को जोड़ने वाला ज्वाइंटर टूट गया, जिससे ट्रैक्टर अपना संतुलन खो बैठा और दंपति को कुचल दिया।
महिला की मौत, पुरुष ने अस्पताल में दम तोड़ा:
हादसे में पति-पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पत्नी प्रीति साहू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि निमंत साहू को गंभीर हालत में अहिवारा के शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया।
नाती बाल-बाल बचा:
गनीमत रही कि हादसे के दौरान महिला के हाथ में उनका छोटा नाती भी था। टक्कर लगने के बाद वह दूर जा गिरा, जिससे उसकी जान बच गई।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार:
नंदिनी थाना प्रभारी राजेश साहू ने बताया कि घटना के बाद आरोपी ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ धारा 304 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।