• सोम. जुलाई 1st, 2024

सिर्फ भिलाई, दुर्ग की खबरे

महादेव सट्टा ऐप के 10 आरोपी गिरफ्तार, बिहार से चला रहे थे पैनल!

ByNewsBhilai

जून 29, 2024
news bhilai logo

दुर्ग: जिला पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन सट्टा एप महादेव का पैनल चलाने वाले 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी आरोपी बिहार के आरा जिले में रहकर किराए के मकान से ऑनलाइन सट्टा एप “रेड्डी अन्ना-250”, “लेजर-21” और “लोटस 33” का पैनल चला रहे थे।

पुलिस को मिली भनक, एक आरोपी गिरफ्तार:

दुर्ग पुलिस को इस अवैध गतिविधि की भनक लगी थी। इसी बीच, एक आरोपी बिहार से दुर्ग जिले के उतई में अपने साथी से मिलने आया। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने बिहार में 3 पैनल चलाने की जानकारी दी।

बिहार में 9 अन्य आरोपी गिरफ्तार:

इस जानकारी के आधार पर पुलिस टीम बिहार गई और वहां छापेमारी कर अन्य 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों के पास से क्या बरामद हुआ:

पकड़े गए आरोपियों के पास से 20 मोबाइल फोन, 7 लैपटॉप, विभिन्न बैंकों की पासबुक, चेकबुक, एटीएम कार्ड, रजिस्टर और नगदी बरामद हुई है।

क्या है मामला:

एएसपी सिटी सुखनंदन राठौर और एएसपी क्राइम ऋचा मिश्रा ने बताया कि अभिषेक कुमार नाम का आरोपी बिहार का रहने वाला है। वह उतई बस स्टैंड के पास किसी का इंतजार कर रहा था। पुलिस ने उसे पकड़ा और पूछताछ की। उसने बताया कि वह ओम सिंह नामक व्यक्ति से सट्टा एप की नई आईडी और बैंक खाते लेने आया था।

अभिषेक के बाद 9 और आरोपियों का गिरफ्तारी:

अभिषेक की निशानदेही पर पुलिस ने बिहार के आरा में दबिश दी और रजनेश सिंह, रवि कुमार, शिशुपाल सिंह, शंकर यादव, अमित कुमार सिंह, अविनाश कुमार, ऋषभ कुमार सिंह, प्रिंस कुमार और रिशांत सिंह नामक 9 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

जांच जारी:

पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है। साथ ही, बरामद रजिस्टर में दर्ज लेन-देन का भी ब्योरा खंगाला जा रहा है।

यह गिरफ्तारी अवैध सट्टेबाजी के खिलाफ पुलिस की एक बड़ी सफलता है।


Connect With Us

Get the app, follow us on Facebook, or join our Telegram & Whatsapp channel!

error: Content is protected !!