• गुरु. जुलाई 4th, 2024

सिर्फ भिलाई, दुर्ग की खबरे

हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की सॉफ्टबॉल पुरुष टीम बैंगलोर में ऑल इंडिया प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना!

ByNewsBhilai

मई 14, 2024
news bhilai logo

दुर्ग: हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग की सॉफ्टबॉल पुरुष टीम 13 से 18 मई 2024 तक बैंगलोर विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाली ऑल इंडिया सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना हो गई है।

टीम का 7 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शासकीय पीजी महाविद्यालय, कवर्धा में आयोजित किया गया था।

विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अरूणा पल्टा और कुलसचिव भूपेन्द्र कुलदीप ने टीम को प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

टीम के मैनेजर टेकेश्वर प्रसाद और कोच भूपेन्द्र गरहे के मार्गदर्शन में खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

यह टीम सत्र 2021-22 में चौथे स्थान पर रही थी और इस वर्ष भेजी जाने वाली 62वीं टीम है, जो हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग के पिछले वर्षों में सर्वाधिक संख्या है।

टीम में शामिल खिलाड़ी:

  • प्रकाश यादव (कवर्धा कॉलेज)
  • कालेश्वर निर्मलकर (कवर्धा कॉलेज)
  • प्रवीण साहू (कवर्धा कॉलेज)
  • गगन दीप साहू (कवर्धा कॉलेज)
  • रवीन्द्र साहू (कवर्धा कॉलेज)
  • छत्रपाल पटेल (कवर्धा कॉलेज)
  • प्रिंस सिंह (मनसा महाविद्यालय भिलाई)
  • गया प्रसाद (मनसा महाविद्यालय भिलाई)
  • संदीप गहिरे (मनसा कॉलेज कोहका)
  • पिंटू सिन्हा (सेठ आरसीएस कॉलेज दुर्ग)
  • मयंक राजपूत (एमजे कॉलेज कोहका)
  • चेतन यादव (बेमेतरा)
  • अरविंद पाटिल (बेमेतरा)
  • लक्की यादव (बेमेतरा)
  • मुकुल बंदे (दिग्विजय कॉलेज राजनांदगांव)
  • देवा यादव (दिग्विजय कॉलेज राजनांदगांव)
  • टीम के सभी सदस्यों को प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने और विश्वविद्यालय का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं।


    Connect With Us

    Get the app, follow us on Facebook, or join our Telegram & Whatsapp channel!

    error: Content is protected !!