• गुरु. जुलाई 4th, 2024

सिर्फ भिलाई, दुर्ग की खबरे

दुर्ग जिले में नगरीय निकायों के वार्डों का परिसीमन शुरू: चुनाव की तैयारी तेज

ByNewsBhilai

जून 20, 2024
news bhilai logo

दुर्ग: लोकसभा चुनाव के बाद अब नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। राज्य शासन के निर्देशानुसार, दुर्ग जिला प्रशासन ने सभी नगरीय निकायों के वार्डों का परिसीमन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 2011 की जनगणना के आधार पर, वार्डों में हुई जनसंख्या वृद्धि के अनुसार नए सिरे से सीमा निर्धारण किया जाएगा।

कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने बताया कि छत्तीसगढ़ नगर पालिका निगम अधिनियम 1956 और छत्तीसगढ़ नगरपालिका अधिनियम 1961 के तहत यह कार्य किया जा रहा है।

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी समय-सारणी के अनुसार, नगर निगम दुर्ग का आम निर्वाचन 2024-25 में होगा। इसके लिए वार्डों का परिसीमन 30 सितंबर 2024 तक पूरा किया जाना है।

अधिकारियों की नियुक्ति:

  • भिलाई: राजस्व अधिकारी – डिप्टी कलेक्टर लवकेश ध्रुव, सहायक अधिकारी – सहायक आयुक्त भिलाई नगर निगम अशोक द्विवेदी
  • दुर्ग: राजस्व अधिकारी – मुकेश रावटे (अनुविभागीय अधिकारी), सहायक अधिकारी – मोहेन्द्र साहू (उपायुक्त)
  • रिसाली: राजस्व अधिकारी – प्रफुल्ल गुप्ता, सहायक अधिकारी – संजय वर्मा (सहा. राजस्व अधिकारी)
  • भिलाई-चरोदा: राजस्व अधिकारी – महेश सिंह राजपूत (अनुविभागीय अधिकारी (रा) भिलाई-3), सहायक अधिकारी – अश्वनी चंद्राकर (सहा. राजस्व निरीक्षक)
  • जामुल: राजस्व अधिकारी – ख्याति नेताम (तहसीलदार भिलाई-3), सहायक अधिकारी – अंकुर पाण्डेय (मु.न.पा.अधि.)
  • अहिवारा: राजस्व अधिकारी – राधेश्याम वर्मा (तहसीलदार अहिवारा)
  • कुम्हारी: राजस्व अधिकारी – रवि विश्वकर्मा (नायब तहसीलदार)
  • अम्लेश्वर: राजस्व अधिकारी – भूपेन्द्र सिंह (नायब तहसीलदार पाटन)

नगर पंचायतों का भी होगा परिसीमन:

  • धमधा: राजस्व अधिकारी – पंचराम सलामे (तहसीलदार धमधा)
  • उतई: राजस्व अधिकारी – चंद्रशेखर चंद्राकर (नायब तहसीलदार दुर्ग)
  • पाटन: राजस्व अधिकारी – मीना साहू (तहसीलदार पाटन)

यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद, नए वार्डों के आधार पर ही नगरीय निकाय चुनाव आयोजित किए जाएंगे।


Connect With Us

Get the app, follow us on Facebook, or join our Telegram & Whatsapp channel!

error: Content is protected !!