• गुरु. जुलाई 4th, 2024

सिर्फ भिलाई, दुर्ग की खबरे

भिलाई और रिसाली में जलापूर्ति पर असर, पाइप लाइन में लिकेज की मरम्मत जारी

ByNewsBhilai

मार्च 19, 2024
water tap

नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा संचालित 66 एमएलडी क्षमता वाले जलशोधन संयंत्र की 800 एमएम व्यास की राइजिंग मेन पाइप लाइन में लिकेज के कारण मरम्मत कार्य किए जाने हेतु 21 मार्च को भिलाई और रिसाली निगम क्षेत्रों में जल प्रदाय प्रभावित रहने की संभावना है।

जल कार्य विभाग के अधीक्षण अभियंता, संजय शर्मा के अनुसार, इस जलशोधन संयंत्र से निगम भिलाई तथा रिसाली के कई क्षेत्रों में पेयजल की आपूर्ति की जाती है। मरम्मत कार्य 20 मार्च को आरंभ होने जा रहा है, जिसके चलते निगम के नेहरू नगर, स्मृति नगर, खम्हरिया, स्लाटर हाउस, फरीद नगर और रिसाली निगम क्षेत्र के रिसाली, रूआबांधा, नेवई, मरोदा में 21 मार्च को पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

निवासियों की सुविधा के लिए मुख्य कार्यालय सुपेला में एक हेल्प डेस्क स्थापित की गई है, जिससे पेयजल संबंधी शिकायतें दर्ज की जा सकती हैं। हेल्प डेस्क का दूरभाष क्रमांक 07882294303 है।

जलकार्य विभाग के सहायक अभियंता, अखिलेश गुप्ता ने जानकारी दी कि रिसाली निगम क्षेत्र के नागरिकों के लिए पानी उपलब्ध कराने हेतु शटडाउन के दौरान पेयजल टैंकर के माध्यम से पानी पहुँचाया जाएगा। मरम्मत कार्य समाप्त होने के बाद, 14 हजार से अधिक नलों में पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।

निगम द्वारा निवासियों से इस असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया गया है और आवश्यकता पड़ने पर सहायता के लिए संपर्क करने का आग्रह किया गया है।


Connect With Us

Get the app, follow us on Facebook, or join our Telegram & Whatsapp channel!

error: Content is protected !!